नवगछिया में नववर्ष 2011 के आगमन के समय में 300 गरीबों को ठंड से लड़ने की ताकत के रूप में कम्बल प्रदान की गयी। जो दिल्ली की संस्था आरजी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तेतरी के जयदेव उषा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से तेतरी गांव में ही बांटी गयी। इस मौके पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति केएन दूबे, महादेव सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य केडी प्रभात, अभिषद् सदस्य डा0 शैलेश कुमार सिंह, डा0 श्याम देव सिंह, मुखिया पुलकित सिंह, राज किशोर सिंह, गोपाल सिंह के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा। संजय भारती के साथ-साथ दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे। डा. शैलेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह संस्था गरीबों के उत्थान एवं शिक्षा के विस्तार के लिए कृत संकल्प है। इससे अलग हट कर खरीक प्रखंड के बहतरा गांव के प्रमुख समाज सेवी लाल बहादुर शास्त्री ने शुक्रवार को नौ सौ गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।