रेलगाड़ियों में हो रहे तरह-तरह के अवैध धंधों पर लगाम कसने को लेकर शुक्रवार को नवगछिया की राजकीय रेल पुलिस ने नौ अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर खगड़िया जेल भेज दिया है। रेल थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि इन सभी अवैध भेंडरों को 13163 अप हाटे बाजारे एक्सप्रेस में खान-पान सामग्री को अवैध रूप से बेचते हुए रंगे हाथ सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। यात्रियों से इस संबंध में कई बार शिकायतें भी मिली थी। यात्रियों ने रेल पुलिस के इस कदम की काफी सराहना की है।