कानून की पढ़ाई अब गंगा और कोसी के कछार में रहने वाले हर लोगों के लिए नवगछिया में सुलभ हो रही है। जहां कटिहार से लेकर खगडि़या तक तथा गंगा किनारे से लेकर कोसी पार तक के लोगों के लिए यह शिक्षा अब काफी आसान हो जायेगी। नवगछिया शहर के बीच शोभा देवी सर्राफ विधि महाविद्यालय की स्थापना हो चुकी है। जहां सत्र 2010-11 के लिए नामांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस विधि महाविद्यालय में तीन साल तथा पांच साल के लिए डिग्री कोर्स की पढ़ाई होगी।