ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधि कॉलेज का निरीक्षण किया विवि की टीम ने

नवगछिया में नव स्थापित शोभा देवी सर्राफ विधि महाविद्यालय का सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जहां तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय डिग्री कोर्स की पढ़ाई प्रारंभ होनी है। नामांकन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय की अनुमति मिलते ही नवगछिया में भी कानून की पढ़ाई प्रारंभ हो जायेगी। विश्र्वविद्यालय से आये निरीक्षण दल में महाविद्यालय निरीक्षक डा. उपेन्द्र प्रसाद साह, डा. मृत्युंजय झा, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डा. आरपी उपाध्याय, टीएनवी विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डीन डा. एसके पांडेय और राज्य बार काउन्सिल के सदस्य प्रेम नाथ ओझा शामिल थे। इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष सह अवकाश प्राप्त जीबी कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. हरिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष सह भागलपुर विश्र्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. महाबीर साह, उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता संतोष सर्राफ, सचिव राम गोपाल सर्राफ, संयुक्त सचिव अवकाश प्राप्त प्रो. विजय कुमार एवं टीएनबी ला कालेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डा. भगवान प्रसाद यादव सहित वरीय अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद यादव, सदस्य सिया शरण पोद्दार, उपेन्द्र पोद्दार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।