ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलवे की जगह खाली कराएं : डीआरएम

सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक आरके अग्रवाल ने गुरुवार को निर्माणाधीन आदर्श स्टेशन नवगछिया के बाहर सामने वाली जगह पर कई दुकानदारों द्वारा समान रखकर दुकानदारी करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभाष चंद्र त्रिपाठी को तत्काल जगह खाली कराने का आदेश दिया। डीआरएम ने भी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपनी सीमा के अंदर समान रखकर दुकानदारी करें। आवागमन की जगह बाधित नहीं होनी चाहिए। समान बाहर लगाये जाने पर दीवार खड़ी कर दी जाएगी। डीआरएम ने स्टेशन रोड में गंदगी फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक को दिया। डीआरएम देर शाम नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण करने आये थे। डीआरएम ने नवगछिया स्टेशन पर चल रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान स्टेशन परिसर, दीवारों पर रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ साथ प्लेटफार्म पर लगे ट्रेन विवरणी, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, विश्रामालय, पूछताछ केन्द्र, आरक्षण केन्द्र आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया स्टेशन से दक्षिण सटे बस्ती के लोगों ने पैदल पथ की मांग की। इसके अलावे सीमांचल एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस एवं बीकानेर-जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई।