लोकसभा चुनाव के दौरान दुर्घटना में होमगार्ड के जवान सुरेश प्रसाद साह की मौत हो गई थी। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वर्ष 2009 के लोस चुनाव के दौरान होमगार्ड की दुर्घटना में मौत हो गई थी। सरकार एवं चुनाव आयोग द्वारा घोषित अनुदान की राशि मृतक के परिजनों को अभी तक नहीं मिला है।