ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

केलांचल में महिलाएं रचेंगी नया इतिहास

गंगा पार नवगछिया के सुदूर देहातों तक फैले केलांचल के क्षेत्र की महिलाओं ने नया इतिहास रचने की ठान ली है। महिलाओं ने आसपास के खेतों में बेकार साबित हो रहे केले के थम्म ( तना ) से रेशा निकाल कर अपने पूरे परिवार का संवर्धन करने की सोच ली है। नवजनलोक नामक गैर सरकारी संस्था के माध्यम से नवोन्मेषी निधि के तहत केले के रेशे द्वारा विकास कार्यक्रम चलाया गया है। जगह-जगह कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं को पूरी जानकारी दी जा रही है। जिससे नारी सशक्तिकरण को भी मजबूती मिल रही है । शनिवार को रामगढ़ के काली स्थान में आयोजित कार्यशाला में 12 स्वयं सहायता समूहों की उर्मिला देवी, शोभा देवी, रेणु देवी, कविता देवी, राजमणि देवी, अनिता देवी, रूबी देवी, नीलू सिंह, रीना देवी, श्यामा देवी सहित नब्बे महिलाओं एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भाग लिया। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बिहार बी मोहन दौस ने उद्घाटन करते हुए भविष्य में भी नाबार्ड द्वारा पूर्ण सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड नवीन कुमार राय ने भी नाबार्ड द्वारा विकास के विभिन्न आयामों पर सहयोग करने का वचन दिया। इस मौके पर निदेशक मदन मोहन ठाकुर, दिशा ग्रामीण मंच के सचिव मनोज पाण्डे, उत्कृठ सेवा संस्थान के सचिव चंदन शुक्ला तथा शौर्य सेवा समिति के सचिव रविन्द्र कुमार सिंह के अलावा नवजनलोक कार्यकर्ता अरुण रिंकेश, संजय कुमार, सुमन भारद्वाज, विकास, मनोज पंडित, सुबोध कुमार ने कार्यशाला में पूरा सहयोग प्रदान किया।