सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बाल भारती विद्यालय के छात्रों का हुआ शानदार प्रदर्शन
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय की प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल 13 छात्र एवं छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया। मयंक माधव ने सर्वाधिक 97% अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बना। ध्रुव कुमार ने 95.2% अंक लाकर द्वितीय स्थान, समीर ने 94.8% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। श्रेयसी आर्या ने 94%, वैभव राज ने 93.2%, लीजा ने 92.2%, सुमित ने 92.5%, सोनाली ने 92%, निशांत ने 91.8%, अक्षय कुमार ने 91.8%, वैभव भारती ने 91.2%, कृतिका कुमारी ने 90.4%, हरिओम ने 90% अंक लाकर विद्यालय एवं नवगछिया का मान बढ़ाया।
छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बी एल चौधरी, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, डॉ अशोक केजरीवाल, दिलीप मुनका, विनोद खंडेलवाल, बालकृष्ण पंसारी, अभिषेक रुंगटा, विनोद चिरानिया, नीरज चिरानिया, गौरी शंकर सर्राफ, पंकज टिंबरेवाल, पारस खेमका, प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।