ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 25 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत आचार्य का सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 25 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत आचार्य का सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 
नवगछिया। स्थानीय राजेन्द्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में लगातार 25 वर्षों तक इस विद्यालय में कार्यरत रहे वरिष्ठ आचार्य श्री चंद्रकांत झा का विदाई समारोह मनाया गया। जो विद्यालय के प्रारंभिक काल से ही वे निरंतर सत्य निष्ठा के साथ इस विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते रहे। परिवर्तन संसार का नियम है इस निमित्त उनका कार्यकाल पूर्ण हुआ और उन्हें  ससम्मान सेवानिवृत्ति मिल गई। इस अवसर पर विद्यालय के स्थानीय कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं समिति सदस्य श्री रविशंकर प्रसाद उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए श्री रविशंकर जी ने आचार्य के द्वारा किए गए कार्यों एवं समाज में उनकी प्रतिष्ठा अपने कार्य के प्रतिनिधि निष्ठा आचार्य के बीच सम्मान एवं अपने से कनिष्ठ आचार्य के प्रति व्यवहार, बच्चों के लिए सदा सहायक एवं विद्यालय व्यवस्था के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलने वाला करार दिया। 
आचार्य चंद्रकांत झा जी ने भी अपने कार्यकाल में हुए लंबे अनुभव संघर्षों, भैया बहनों के साथ उनके अच्छे व्यवहार, आचार्य के प्रति व्यवहार आदि का वर्णन किया। विद्यालय स्थापना के प्रारंभिक काल में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा एवं नव से लेकर उत्थान तक के संघर्षों का जिक्र किया। सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान प्रधानाचार्य श्री लाल बाबू राय ने आचार्य जी के कार्यों की सराहना की।