ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलयात्री परेशान

इन दिनों पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहाररेलखंड अन्तर्गत पड़ने वाले नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया, कटरिया, कुर्सेला, बखरी, काढ़ागोला, स्टेशनों पर खुदरा के अभाव में रेल यात्री रोजाना हलकान हो रहे हैं। यात्रियों को बचे पैसे लाचारीवश टिकट बाबू के पास छोड़ना पड़ जाता है। नहीं तो फिर ट्रेन छूटने का डर रहता है। मंगलवार की शाम को नवगछिया स्टेशन की टिकट खिड़की नम्बर एक पर बरमसिया कटिहार के यात्री दुर्गा कुंवर के साथ खुदरा को लेकर टिकट बाबू उलझ गये। यह एक आम बात हो गई है।