ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 13 गिरफ्तार

दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 13 गिरफ्तार

नवगछिया। दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थों और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई में 275.5 लीटर निर्मित देसी शराब, एक देसी मस्केट, तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके अलावा 180 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया।