ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने लक्ष्मीवाई जयंती पर किया छात्रा संवाद और नगर में निकाला स्वाभिमान यात्रा

विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने लक्ष्मीवाई जयंती पर किया छात्रा संवाद और नगर में निकाला स्वाभिमान यात्रा
नवगछिया (आससे)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीवाई जी के जन्मजयंती के अवसर पर कॉलेज में छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं कॉलेज परिसर से स्वाभिमान यात्रा निकाल कर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त किया गया।
मदन अहिल्या महिला कॉलेज परिसर में बुधवार को प्रथम सत्र में कॉलेज की छात्राओं के बीच छात्रा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रांत संयोजक विश्वास वैभव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख सुश्री साक्षी भारद्वाज, पूर्व महिला कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, महिला कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा, महिला कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद ने सामूहिक रूप से किया। छात्रा संवाद कार्यक्रम का  संचालन कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश पूर्व कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी ने किया। 
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि आज रानी लक्ष्मीबाई जी का जन्म जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर अंग्रेजी हुकूमत को झांसी में परास्त करने का काम किया। नई शुरू से ही सशक्त है अगर विद्या चाहिए, तो नारी स्वरूपा मां सरस्वती की पूजा करनी पड़ती है। अगर शक्ति चाहिए, तो  नारी  स्वरूपा मां भगवती, मां दुर्गा, मां काली की पूजा करनी पड़ती है। अगर धन चाहिए, तो नारी स्वरूपा मां लक्ष्मी की  पूजा करनी पड़ती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुरू से ही नारियों के सशक्तिकरण की ओर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए। और इसीलिए आज विद्यार्थी परिषद की समान सी कार्यकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा दिल्ली श्रीमति रेखा गुप्ता जी  मुख्यमंत्री पद पर रहकर दिल्ली जैसे महानगरों का नेतृत्व कर रही है। उसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई जी भी पति वियोग और पुत्र वियोग के बावजूद भी झांसी राज्य की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक  लड़ती रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई से सभी छात्राओं को सीखना चाहिए कि विकट परिस्थिति में भी अपने राज्य को और अपने देश को तथा नारी समाज को किस प्रकार आगे बढ़ाएं। रानी लक्ष्मीबाई कम उम्र में ही जिस तरह से घुड़सवारी और तलवारबाजी सीख ली थी उसी  प्रकार आज अपने समाज के नारी शक्ति को शिक्षा के साथ साथ शस्त्र  विद्या का भी ज्ञान होना अति आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार की प्रांत सह  छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  जैसा छात्र संगठन हम जैसी सामान्य सी छात्रा को इस कॉलेज से निकलकर प्रांत में छात्राओं का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान कर रही है। यह हम सभी नारी शक्ति के लिए गर्व की बात है। पूर्व कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई जी के जीवन पर  छात्राओं के बीच प्रकाश डाला। कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्म जयंती को हम सभी कॉलेज की छात्रा को एक साथ मानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छात्रा संवाद का धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद ने किया।
उसके बाद मदन अहिल्या महिला कॉलेज परिसर से सैकड़ो  छात्रा रानी लक्ष्मी बाई के रूप में स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से नवगछिया नगर भ्रमण पर निकली। यह स्वाभिमान यात्रा  मदन अहिल्या महिला कॉलेज परिसर से निकालकर नवगछिया थाना चौक, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल चौक, गौशाला रोड होते हुए महाराज जी चौक से दुर्गा मंदिर चौक होते हुए, वैशाली चौक और स्टेशन रोड होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंची। जगह-जगह पर समाज के प्रबुद्ध जनों एवं नागरिक के द्वारा छात्राओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस यात्रा में छात्राओं में काफी उत्साहवर्धक राष्ट्रवादी नारे लगाए। स्वाभिमान यात्रा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज, पूर्व महिला कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, महिला कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा, महिला कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद, निकिता सिंह, रौशनी कुमारी, प्रेमलता, मुस्कान, अंकिता, राज कन्या, विक्की मिश्रा, शुभम कुमार, राजू कुमार,शुभम झा, सौरव कुमार, अंश राज, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार इत्यादि सैकड़ों छात्रा उपस्थित थी।