ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी को बचाने का संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी को बचाने का संकल्प
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र- छात्राओ को संबोधित करते हुए प्रकृति को संरक्षित करने के तरीकों पर बल दिया। वही विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने बच्चो को संबोधित करते हुए पृथ्वी दिवस के महत्व को बताया एवं बच्चों को धरती को बचाने हेतु एक शपथ पाठ करवा कर उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का बोध करवाया। कार्यक्रम के तहत छात्र- छात्राओं  ने पृथ्वी दिवस के बारे में अपने अपने विचार रखे जिनमे प्रमुख रूप से प्रकृति कुमारी, विभु वशिष्ट, हर्षिता सिन्हा, ट्विंकल कुमारी आदि थे। विद्यालय के बच्चो ने कार्यक्रम के दूसरे भाग में  तरह तरह के आकर्षक पोस्टर और पेंटिंग बना सबको मोहित कर लिया। सभी बच्चो ने एक स्वर से धरती को बचाने हेतु प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर वागीश झा,सतीश झा, निखिल चिरानिया, विकास पांडेय,निमाई कुमार,ब्रजेश ठाकुर,पूनम मवंड़िया, दीपक गुप्ता,निशिश कुमार आदि शिक्षक- शिक्षिका कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे।