ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दस लाख दहेज और न मिलने पर झूठे अपहरण केस का 24 घंटे के अंदर नवगछिया पुलिस ने किया पर्दाफास

दस लाख दहेज और न मिलने पर झूठे अपहरण केस का 24 घंटे के अंदर नवगछिया पुलिस ने किया पर्दाफास
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर) । बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत दिनांक-12.04.24 को वादी विजय कुमार गुप्ता पे०-बाबूलाल प्रसाद सा०-नयाटोला थाना-नवगछिया के लिखित आवेदन के आधार पर उनके भाई का अपहरण ससुराल पक्ष द्वारा कर लिए जाने के आरोप में रंगरा थाना कांड सं0-08/24 धारा-363/385/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होते ही भाई दिनेश कुमार गुप्ता की हत्या कर ससुराल पक्ष द्वारा शव को गंगा नदी में फेक देने संबंधित आरोप लगाते हुए थानेदार के विरूद्ध आंदोलन करने की धमकी दी जाने लगी।
उक्त घटना के उदभेदन के लिए नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रंगरा एवं डी०आई०यू० नवगछिया की टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर तकनिकी अनुसंधान करते हुए अपहृत दिनेश कुमार गुप्ता को पटना के एक्जिबिशन रोड के पास से बरामद कर लिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटना का उद्भेदन करते हुए बताया कि तथाकथित अपहृत दिनेश कुमार गुप्ता की शादी वर्ष 2023 में नेहा कुमारी उम्र 19 वर्ष पे०-शैलेश कुमार गुप्ता सा०-जहांगीरपुर वैसी थाना-रंगरा जिला-भागलपुर से हुई थी। शादी के वक्त लड़का के परिजनों ने लड़का को एमबीबीएस डॉक्टर बताया था, जबकि वह एक झोलाछाप डॉक्टर था। शादी में लड़का को दहेज स्वरूप 8 लाख रूपया एवं अन्य साजो सामान दिया गया। शादी के बाद लड़का एवं परिजनों द्वारा वधु पक्ष से 10 लाख रूपया की फिर से मांग की जा रही थी। जिसे मिलता ना देख लड़का एवं परिजनों द्वारा साजिश रच कर पहले लड़का को ससुराल भेजा गया। जहाँ से लड़का चुपके से पटना के लिए निकल गया और यहाँ परिजनों के द्वारा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। इस तरह के झूठा कांड दर्ज कराने के आरोप में वादी पक्ष के विरूद्ध विधि सम्वत कार्रवाई की जायेगी।