ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्टेट एचीवमेंट सर्वे में ज्ञान वाटिका विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने लिया भाग

स्टेट एचीवमेंट सर्वे में ज्ञान वाटिका विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने लिया भाग
NAV BIHAR NEWS, NAUGACHIA: NCERT  के मार्गदर्शन व SCERT द्वारा संचालित PARAKH (परख) परीक्षा में शनिवार 03/11/2023 को 
ज्ञान वाटिका सिंधिया मकन्दपुर (नवगछिया) के  कक्षा तृतीय के 60 विद्यार्थी और कक्षा षष्ठ के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि उपरोक्त परीक्षा में नयी शिक्षा नीति -2020 के तहत सिलेबस आधारित प्रश्न है। उपरोक्त परीक्षा में शिक्षा विभाग द्वारा  FI की प्रतिनियुक्ति करायी गयी थी। लगभग सभी बच्चे परख परीक्षा देकर काफी प्रसन्न थे। विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा ने बताया कि सभी प्रश्न वैकल्पिक और प्रायोगिक थे। जिससे बच्चों में खोजी प्रतिभा का विकास होगा।