ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे बने रामलीला के महर्षि विश्वामित्र

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे बने रामलीला के महर्षि विश्वामित्र
नव-बिहार समाचार। बिहार के बक्सर से वर्तमान सांसद सह देश की मोदी सरकार के मंत्री अश्निनी कुमार चौबे शानदार अभिनय भी करते हैं। यह बात उन्होंने दिल्ली में आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का पात्र निभाकर साबित किया। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लालकिला मैदान दिल्ली में लव-कुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का पात्र निभाया। उन्होंने मुनि विश्वामित्र का पात्र निभाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने ट्वीट कर कहा- मेरा सौभाग्य है कि महर्षि विश्वामित्र जी की तपोभूमि बक्सर से बिहार का प्रतिनिधित्व करता हूं। उनके तप-बल का ही प्रभाव था कि श्रीराम जी व लक्ष्मण जी ने उनसे वीरोचित शिक्षा ग्रहण करके राक्षसी वृत्तियों का संहार किया था। उनका पात्र निभाना अद्भुत अनुभव भरा रहा। जय श्रीराम।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया- लालकिला मैदान दिल्ली में लव -कुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में मुझे महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने का अवसर मिला। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर सीता स्वयंवर में गया। जहां भगवान राम ने शिवजी के धनुष को तोड़कर जनकजी का मान रखा।

केंद्रीय मंत्री चौबे के अभिनय की काफी लोगों ने सराहना की। उनके डायलॉग पर खूब तालियां बजी। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर बिहार से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता हूं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दूसरी बार बक्सर से सांसद बने हैं। इससे पहले वह बिहार में एनडीए सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

बक्सर ज्ञान विज्ञान की भूमि रही है। हजारों ऋषियों-मुनियों की तपोस्थली होने के कारण सिद्धाश्रम के नाम से जाना जाता था। भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध यहीं किया था। बक्सर के पौराणिक गौरव को लौटाने का प्रयास जारी है। इस निमित्त 7 से 14 नवम्बर को विराट संस्कृति संत समागम व श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।