ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता बालभारती विद्यालय में आज

नवगछिया की पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता बालभारती विद्यालय में आज
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), नवगछिया। लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में आज 5 मार्च रविवार को पुष्प गोष्ठी के तहत पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में किया जा रहा है। जिसका उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया उत्तम कुमार द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन के संयोजक पुष्प मित्र पवन कुमार सर्राफ तथा सह संयोजक डॉ.बी एल चौधरी हैं। 
यह जानकारी देते हुए लायन्स कल्ब ऑफ नवगछिया टॉउन के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने सभी पुष्प प्रेमियों से निवेदन किया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपने पौधे के गमले को 5 मार्च को सुबह 10 बजे तक विद्यालय में जमा कर इंट्री करवा लें। जिससे कि उसका निर्णय समयानुसार हो सके। इस प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का उद्धघाटन 5 मार्च को ही शाम 4:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार द्वारा किया जाएगा। साथ ही इसमें चयनित विजेता ओर उपविजेता को पुरष्कृत भी किया जाएगा।