ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर में आए कई काले घोड़े युक्त वाहन, जानें क्या है मामला।

शनि का विशेष प्रभाव
भारतीय ज्योतिष और तंत्र में काले घोड़े की नाल को बहुत महत्व दिया गया है। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल के प्रयोग से असंभव भी संभव हो जाता है। वहीं ज्योतिष में शनि की दशा या साढ़े साती होने पर भी इसका प्रयोग किया जाता है। वैसे तो किसी भी घोड़े की नाल बहुत प्रभावशाली होती है लेकिन यदि काले घोड़े के अगले दाहिने पांव की पुरानी नाल हो तो यह कई गुना अधिक प्रभावशाली हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव को मेहनत करने वालों से खुशी मिलती है तभी उनका प्रभाव उस नाल पर होता है जो ज्यादा चल चुकी हो। काले घोडे की नाल की अंगूठी बनवाकर उसे पहनेंगे तो आपके ऊपर चल रही शनि की दशा से मुक्ति हो सकती है, जो कि किसी भी पूजा पाठ, हवन, यज्ञ या मंत्र से नहीं मिलती।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले घोड़े की नाल को अगर काले कपड़े में लपेटकर अनाज में रख दिया जाए तो कभी अनाज की कमी नहीं रहती है, यानि कि घर में बरकत बनी रहती है। कहते हैं कि काले घोड़े की नाल को किसी काले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख देने से धन में वृद्धि होती रहती है।

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो घोडे की नाल की अंगूठी धारण करने से हमारे शरीर में खून का संचार बेहतर होगा और साथ ही साथ आयरन की कमी भी दूर होगी। मानसिक तनाव, डिप्रेशन एवं मन के डर को दूर करने में भी यह अंगूठी बहुत लाभदायक सिद्ध होती है, इसकी वजह से जातक अच्छी और गहरी नींद ले सकता है।

अगर इन तथ्यों को सही मान भी लिया जाय तो यह तभी संभव हो सकता है जब वास्तव में काले घोड़े के नाल से बनवाई हुई अंगूठी पहनी जाय, वह भी बिना आग में तपाए हुए बनवाने पर बनी हो, न कि बनी बनाई हुई अंगूठी पहनी जाय।