बालभारती स्कूल में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया का रक्तदान शिविर आज
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। नगर के प्रमुख समाजसेवी रामावतार प्रसाद सर्राफ की पुण्यतिथि पर स्थानीय गैर सरकारी संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा आज रविवार को बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा। संस्था के संयोजक श्रीधर ने रक्त वीरों से अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में ना कि रक्त की कमी होती है, बल्कि नए रक्त का संचार होता है और हमारे शरीर में स्फूर्ति प्राप्त होती है। इसलिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने कहा कि रक्तदान करने पर हम दूसरे की जिंदगी बचाने में सार्थक होते हैं। सचिव राजीव कुमार ने कहा कि क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो संस्था उसे अविलंब रक्त उपलब्ध कराता है। यह संस्था डोनर कार्ड से या खुद संस्था के सदस्य स्थल पर पहुंचकर अपना रक्त जरूरतमंद को प्रदान करते हैं।