ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्राकृतिक आपदा से मृत 60 व्यक्ति के परिवारों को मिली अनुग्रह अनुदान राशि

प्राकृतिक आपदा से मृत 60 व्यक्ति के परिवारों को मिली अनुग्रह अनुदान राशि
भागलपुर। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन द्वारा राज्य की स्थानीय प्रकृति की आपदा से मृत व्यक्तियों से संबंधित कुल 60 आश्रित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान किया गया अर्थात समेकित रूप से कुल 60 आश्रित परिवारों के बीच चेक संबंधी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपए के हिसाब से 60 आश्रितों को कुल दो करोड़ चालीस लाख रुपए का भुगतान किया गया। जिसमें सबसे अधिक नाथनगर के सात और रंगरा चौक के 6 लोग शामिल हैं। साथ ही साथ जगदीशपुर के चार, सबौर के एक, पीरपैंती के तीन, कहलगांव के चार, गोपालपुर के पांच, सुल्तानगंज के तीन, नवगछिया के तीन, नारायणपुर के पांच, खरीक के तीन, इस्माइलपुर के एक, सनहोला के दो, बीहपुर के पांच, शाहकुंड के चार और गोराडीह के चार लोग शामिल हैं। आश्रित परिवारों के खाते में अनुमोदित राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है। जो उन्हें आगामी 02 से 03 दिनों में प्राप्त हो जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी उपस्थित थे।