फाल्गुनी मेला को लेकर नवगछिया में निकाली गई श्याम निशान शोभायात्रा
राजेश कानोडिया, नवगछिया। राजस्थान के खाटू धाम में लगने वाले फागुनी मेला में शामिल होने को लेकर नवगछिया में गुरुवार को श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली गई। यह निशान शोभायात्रा गरीबदास ठाकुरबारी से निकलकर महाराज जी चौक, मेन रोड, हरिया पट्टी होते हुए वापस गरीबदास ठाकुरबाड़ी पहुंची, इस निशान शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ महिला पुरुष बच्चे साथ-साथ हाथों में निशान लिए चल रहे थे। निशान यात्रा के पहले गरीबदास ठाकुरबाड़ी में श्याम बाबा की ज्योत जलाकर भक्तों ने श्याम बाबा की जोत ली एवं भजन आरती कर निशान शोभायात्रा निकाली। इस निशान यात्रा में जो भक्त निशान लिए हुए थे। वे शुक्रवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में जाकर अपना निशान श्याम बाबा को अर्पित करेंगे। इस निशान शोभायात्रा में श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, शम्भु रुंगटा, वरुण केजरीवाल, सुरेंद्र शर्मा, संदीप चिरानिया, नंदलाल तिवारी, अरुण मांवडिया, श्याम दीवाने के केशव सर्राफ, केशव उदयपुरिया, सौरभ रुंगटा, आयुष खेमका, सांवरिया सरकार के समीर गुप्ता, रंजीत जयसवाल, राहुल यादुका, पारस खेमका, मयूर केजरीवाल, आलोक कानोडिया, गौरव यादुका, आदि शामिल थे। यह जानकारी अशोक केडिया ने दी। वहीं श्री श्याम भक्त मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से 25 यात्री जयपुर जायेंगे। वहां से सभी बस द्वारा खाटू धाम के लिए रवाना होंगे। इधर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने रेल यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा को दूर कराने का आश्वासन भी दिया है।