ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस सबके साथ है, लेकिन सबका साथ भी है जरूरी

पुलिस सबके साथ है, लेकिन सबका साथ भी है जरूरी
राजेश कानोडिया, नवगछिया। बिहार के पुलिस कमांडर डीजीपी से मिले आदेश के तहत पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने को लेकर हर गांव और गली में बाइक रैली शुरू की गई है। इस अभियान को सार्थक रूप देने के लिए इस अभियान के तीसरे दिन बुधवार को जिले के अलग-अलग प्रखंड के गांवों तक पहुंची पुलिस टीम में लोगों से बेहतर पुलिसिंग के लिए विचार- विमर्श किया गया। 

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर “जन - सहभागिता मोटरसाइकिल रैली” कार्यक्रम के दौरान नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा रंगरा ओ०पी० क्षेत्र में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा बिहपुर थाना क्षेत्र, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सुनील कुमार पांडेय द्वारा गोपालपुर थानाक्षेत्र में तथा अन्य सभी थाना और ओ०पी० के द्वारा अपने - अपने थानाक्षेत्र के भिन्न-भिन्न गाँवों में कुल 23 पुलिस पदाधिकारी एवं 42 पुलिस कर्मी के द्वारा थानाक्षेत्र के 41 गाँवों का कुल 283 किलोमीटर भ्रमण करते हुए 3326 लोगो से संपर्क किया गया। इस रैली के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध, यातायात, साइबर अपराध आदि विषयों पर जागरूक किया गया तथा उनकी मुख्य समस्याओं को सुना गया।