नवगछिया पुलिस ने 584 किलोमीटर भ्रमण कर 86 गांवों के 5485 लोगों से किया संपर्क
राजेश कानोडिया, नवगछिया। बिहार पुलिस दिवस, 2023 के अवसर पर "जन- सहभागिता मोटरसाइकिल रैली' कार्यक्रम के पाँचवे दिन शुक्रवार को एसपी द्वारा रंगरा ओ०पी०, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), नवगछिया द्वारा नवगछिया थानाक्षेत्र में तथा अन्य सभी थाना / ओ०पी० के द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के भिन्न-भिन्न गाँवों में कुल 31 पुलिस पदाधिकारी एवं 57 पुलिस कर्मी के द्वारा थानाक्षेत्र के 86 गाँवों का कुल 584 किलोमीटर भ्रमण करते हुए 5485 लोगो से संपर्क किया गया। इस रैली के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध, यातायात, साइबर अपराध आदि विषयों पर जागरूक किया गया तथा उनकी मुख्य समस्याओं को सुना गया।
इधर एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा रंगरा ओ०पी० अन्तर्गत ग्राम रंगरा में "जन - सहभागिता मोटरसाइकिल रैली में आम जनता से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त रंगरा ओ०पी० का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गार्ड सम्मान में बेहतरीन टर्न आउट के लिए पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० ललन कुमार झा को रूपया 1000/- से तथा अन्य पुलिस कर्मी को रू0 500/- से पुरस्कृत किया गया। साथ ही ओ०पी० के चौकीदार का वर्दी साफ-सुथरा पहने हुए तथा क्षेत्र में शराबबंदी से संबंधित जानकारी का संतोषपूर्ण जबाव देने पर तीन चौकीदार को 500 रूपया तथा सिरिस्ता के कार्य में लूट पंजी को संधारण एवं नियमाकूल प्रविष्टि करने हेतु पु०अ०नि० मुन्ना लाल ज्ञानी को भी 500/- रूपया से पुरस्कृत किया गया।