ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बजरंग दल के बाद भाजपा ने भी शिक्षा मंत्री के विरुद्ध किया नालसी मुकदमा दायर

नवगछिया: बजरंग दल के बाद भाजपा ने भी शिक्षा मंत्री के विरुद्ध किया नालसी मुकदमा दायर
राजेश कानोडिया (नवबिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)| व्यवहार न्यायालय नवगछिया में जहां सोमवार को बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर सिंह के विरुद्ध नालसी मुकदमा दायर किया गया था। वहीं मंगलवार को भी व्यवहार न्यायालय नवगछिया में ही भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने भी एक नालसी मुकदमा दायर कर दिया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान से हमारी आस्था पर आघात हुआ है। राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलता है। लेकिन कोई हमारी धार्मिक आस्था को खंडित करे, यह बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा नेता विजय कुशवाहा और मनोज कुमार पांडेय मामले में गवाह बने हैं। 

अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि अजमानतीय धाराओं में नालसी मुकदमा दायर किया गया है। मामले में कार्रवाई बुधवार से प्रारंभ हो जाएगी। जबकि मौके पर ही मौजूद अधिवक्ता सह भाजपा नेता श्रीकिशोर झा ने कहा कि श्रीराम के विरोध में एक शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन व्यक्ति इस तरह का बयान दे, यह निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल, विजय कुमार सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य भाजपा नेता भी न्यायालय पहुंचे थे।