ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उत्साह के साथ हुआ समापन

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उत्साह के साथ हुआ समापन 
नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का बुधवार को समापन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना बाबू, प्राचार्य डॉ अवधेश रजक, डॉ राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनीता सिन्हा ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों—जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा उन्मूलन रैली एवं योग कार्यक्रम—की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गई ।स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्य अतिथि श्री अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना बाबू ने अपने संबोधन में NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo अवधेश रजक ने सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन श्री अरुण कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। मौके पर धर्मेंद्र दास, आरती कुमारी, मृत्युंजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार मंडल, सुभाष मंडल एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी ।