ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद चुनाव में कौन रहा कितने पानी में, जानें किसे मिले कितने वोट

नवगछिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद चुनाव में कौन रहा कितने पानी में, जानें किसे मिले कितने वोट
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), भागलपुर। नगर परिषद नवगछिया के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय स्थित होल में सम्पन्न हो गई। जिसमें सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के साथ साथ मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गिनती से साफ स्पष्ट हो रहा है कि कौन सा प्रत्याशी कितने पानी में था। उसे जनता ने अपना कितना प्यारा मत दिया। इससे पहले तो सबों के बड़े बड़े दावे हवा में चलाये जा रहे थे। लेकिन हकीकत तो सामने आ ही गयी।

इस दौरान कौन कितने पानी में रहा, जनता जनार्दन ने किसे कितना चाहा। यहाँ मिले मतों की संख्या से सब स्पष्ट हो जायेगा। तो डालिये एक नजर-

1. प्रीति कुमारी      8395  (विजेता)
2. इंद्रा देवी           6127
3. सोनी देवी         6070
4. पूनम कुमारी     1622
5. खुशबू कुमारी    1197 
6. सितारा खातून   1137 
7. अनीता देवी         769 
8. शांति देवी            693 
9. नजमा खातून      353   

इस प्रकार से जहां मुख्य पार्षद के चुनाव मैदान में जहां प्रीति कुमारी विजय घोषित की गई। वही इंद्रा देवी दूसरे स्थान पर रही तो सोनी देवी तीसरे स्थान पर। जबकि पूनम कुमारी चौथे स्थान पर तो खुशबू कुमारी पांचवें स्थान पर रही। इनके साथ ही सितारा खातून छठे स्थान पर और सातवें स्थान पर अनीता देवी, आठवें स्थान पर शांति देवी और नौवें स्थान पर रह गयी नजमा खातून।