ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बाइक ने टोटो में मारी सीधी टक्कर, महिला कॉलेज परीक्षा देने जा रही चार छात्राएं दुर्घटनाग्रस्त

नवगछिया: बाइक ने टोटो में मारी सीधी टक्कर, महिला कॉलेज परीक्षा देने जा रही चार छात्राएं दुर्घटनाग्रस्त
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एक अनियंत्रित बाइक ने टोटो में सीधी टक्कर मार दी। जिससे टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फलस्वरूप टोटो में सवार चार छात्राएं जो बड़ी मकंदपुर से परीक्षा देने मदन अहल्या महिला कॉलेज जा रही थी, घायल हो गई। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अनुज कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्मघटना की सूचना मिलने पर सभी को उपचार हेतु तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद खतरा से बाहर बताया है। घायल छात्रा है प्रतिज्ञा कुमारी (पिता मुकेश भगत), लवली कुमारी (पिता मनोज शाह),छोटी कुमारी (पिता जयप्रकाश झा),नेहा कुमारी (पिता नंदलाल शाह)। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया साथ ही कॉलेज के प्राचार्य को भी सूचित कर दिया गया है।