ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद चुनाव में कौन रहा कितने पानी में, जानें किसे मिले कितने वोट

नवगछिया: नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद चुनाव में कौन रहा कितने पानी में, जानें किसे मिले कितने वोट
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), भागलपुर। नगर परिषद नवगछिया के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय स्थित होल में सम्पन्न हो गई। जिसमें सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के साथ साथ मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गिनती से साफ स्पष्ट हो रहा है कि कौन सा प्रत्याशी कितने पानी में था। उसे जनता ने अपना कितना प्यारा मत दिया। इससे पहले तो सबों के बड़े बड़े दावे हवा में चलाये जा रहे थे। लेकिन हकीकत तो सामने आ ही गयी।

आइए जानते हैं कि नगर परिषद नवगछिया के उप मुख्य पार्षद में कौन विजयी घोषित हुआ। कौन कितने पानी में रहा। मतदाताओं ने किसे कितना चाहा। यहां देखे साफ साफ तस्वीर

नगर परिषद नवगछिया के विजयी उप मुख्य पार्षद रश्मिरथी देवी

इनके अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार रही-

1. रश्मिरथी देवी        5652 
2. राखी भगत           5402 
3. जीनत समसी        4640 
4. रीना देवी              4630 
5. गुड़िया देवी.          2204 
6. संगीता कुमारी.     2144 
7. रूप लक्ष्मी देवी.   1049 
8. वंदना देवी.            696

इस प्रकार से उप मुख्य पार्षद पद पर रश्मिरथी देवी प्रथम स्थान पर रही और विजय घोषित की गई। वही राखी भगत महज 250 मतों से पिछड़ कर दूसरे स्थान पर रही। जबकि जीनत समसी तीसरे स्थान पर और रीना देवी चौथे स्थान पर रही। वही गुड़िया देवी पांचवें स्थान पर तो संगीता कुमारी छठे स्थान पर तथा रूप लक्ष्मी देवी सातवें स्थान पर एवं वंदना देवी आठवें स्थान पर रह गई।