ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने जमकर लूटी बधाईयां, भक्तिमय हुआ माहौल

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने जमकर लूटी बधाईयां, भक्तिमय हुआ माहौल
NBS NEWS, NAUGACHIA: नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बालभारती विद्यालय में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहां लोगों ने बधाइयां जमकर लूटी। कथा वाचक पंडित श्रीकांत जी शर्मा भक्ति भाव वाले भजनों की सुमधुर प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। 7कर्पूर माहौल ने भगवान के जन्म, वामन अवतार आदि प्रसंगों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।उन्होंने बताया कि जब जब धरती पर पापाचार बढ़ता गया तब तब भगवान ने इस धरती पर अवतार लिया और धरती पर धर्म की स्थापना की। कथा में वामन अवतार की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें राजा बलि के रूप में रचित और वामन के रूप में पीयूष वर्मा (सोनी) थे। वही कृष्न जन्म की मनमोहक झांकी में      ने कृष्ण विराज और रचित   ने वासुदेव की भूमिका निभाय। कथा के पांचवे दिन रुक्मणी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। 
इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में विराज केडिया, त्रिलोकचंद सिगची, पूजा सिगची, देवांशी सिगची, रामबिलास सराफ, सुलोचना सराफ, राजीव सराफ, कैलाश अग्रवाल, राधेश्याम टिबड़ेवाल, अशोक टिबड़ेवाल, राजीव, प्रकाश, विष्णु, अरविंद मोर, कल्याण जगनांनी, गजाधर गुप्ता, पुरुषोत्तम नारनोली, गोपाल केजरीवाल, राजकुमार मवंड़िया, विजय शर्मा, सरिता सराफ, रेखा अग्रवाल, सबिता साह, नेहा चौधरी, संगीता केडिया, सोनम गर्ग,पूनम शर्मा, पूनम मवंड़िया, रश्मि सराफ, ज्योति केजरीवाल, सुनीता यादुका आदि की भूमिका निभा रहे है।