 |
नवगछिया में मध्यान्ह भोजन का खाना फेंकते हुए छात्र |
 |
प्रावि देशवाली कन्या, नवगछिया |
नवगछिया स्थित प्राथमिक विद्यालय देशवाली कन्या में शुक्रवार की दोपहर दिये गए भोजन में कीड़ा निकलते ही सभी छात्र सहम गये। जिसे देखते ही सभी बच्चों ने तुरंत खाना फेंकना शुरू कर दिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार ने खाना भेजने वाली एजेंसी एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया।
 |
भोजन का हाल दिखाते बच्चे |
मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार ने बताया कि पिछले सोमवार, मंगलवार तथा बुद्धवार को तो खाना आया ही नहीं था। कल खाना आया था। आज भी खाना आया था। जिसमें आज भी सलाद तो था ही नहीं। यों भी हरी सब्जी कभी भी नहीं मिलती है।
 |
पुलाव, छोला और सलाद की जगह भोजन में मिला था भात, आलू और चना की सब्जी |
सरकार द्वारा जारी मीनू के तहत शुक्रवार को पुलाव, छोला और सलाद मिलना था। जहां भोजन आपूर्ती कर्ता गैर सरकारी संगठन द्वारा अरवा चावल का मड़गिल्ला भात, आलू और चने की झोलदार सब्जी ही आपूर्ती की गयी थी। सलाद का तो नामो निशान नहीं था।
 |
यही कीड़ा मिला बच्चों के मध्यान्ह भोजन में, जिसे देख भड़क उठे बच्चे |
वहीं इस मामले में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि हमें भी शिकायत मिली है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी जा रही है। मौके पर ही जब जिला मध्यान्ह भोजन प्रभारी को सूचित किया गया तो बताया गया कि अभी तुरंत किसी पदाधिकारी को जांच हेतु भेजा जा रहा है। जबकि एक घंटे तक इंतजार करने पर भी कोई जांच हेतु पदाधिकारी नहीं आए।