ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अवैध राशनकार्डों के जरिये हो रहे राशन के उठाव की जांच के लिए ग्रामीण ने दिया आवेदन

अवैध राशनकार्डों के जरिये हो रहे राशन के उठाव की जांच के लिए ग्रामीण ने दिया आवेदन
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के एक सरकारी राशन विक्रेता द्वारा अवैध राशनकार्डों के जरिये राशन का गलत तरीके से उठाव किये जाने को लेकर नवगछिया के अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। जिसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की है।
इस मामले को लेकर सिमड़ा गांव निवासी अशोक झा ने अधिकारियों को दिए अपने आवेदन में दस राशनकार्ड के नंबर के साथ बताया है कि अवैध राशन कार्डों को गलत तरीके से आधार कार्ड के साथ सीडिंग कर दिया गया है। इन राशनकार्ड के सदस्यों का आपस मे कोई संबंध भी नहीं है। जिसके आधार पर राशन का उठाव दिखाया जा रहा है। जो एक गहन जांच का विषय है। वहीं इस मामले में आरोपी राशन विक्रेता सिमड़ा निवासी गोपीनाथ झा ने आरोप को गलत और बेबुनियाद बताया है।