नव-बिहार समाचार, नवगछिया। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नवगछिया के स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से कदवा बोडवा टोला में निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत् उदघाटन प्रांत संयोजक एसफएस के भरत सिंह जोशी, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पुर्व प्रखण्ड प्रमुख अमोद सिंह, पुर्व मुखिया अशोक सिंह, डा बिरेंद्र कुमार, डॉ देवव्रत कुमार, सरपंच मो सीराज जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एवं अनुज चौरसिया ने संयुक्त रुप से किया।
इस मौके पर प्रांत संयोजक भरत सिंह जोशी ने कहा कि एसफएस के द्वारा यह समाज हित में किया गया सेवा कार्य काफी सहारणीय है। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि एसएफएस टीम नवगछिया के द्वारा लगातार सेवा कार्य समाज में सुदूर दियारा क्षेत्र में किया जा रहा है। प्रयास है कि आगे भी सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसएफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि इस सेवा शिविर में लगभग छह सौ लोग ने अपने स्वास्थ्य का जांच करा कर अपने रोग से संबंधित दवाई लिया। डॉ देवव्रत कुमार ने इस स्वास्थ्य शिविर के उदेश्य के बारे में बताया कि रोग से ज्यादा रोग नहीं हो इससे कैसे हम बच सकते हैं। इसकी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक साधारण सा मक्खी और मच्छर से बच कर बहुत सारे बिमारी से बच सकते हैं। अमोद सिंह ने बताया कि अभाविप के द्वारा यह काफी सहारणीय कदम है समाज हित में। वही कार्यक्रम में प्रान्त संयोजक भरत सिंह जोशी, पुर्व प्रमुख अमोद सिंह, पुर्व मुखिया अशोक सिंह, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसएफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया, पंकज यादव, अर्जुन सिंह, रघुवीर कुमार, राहुल कुमार विक्रम कुमार, तन्नु कुमारी, मन्नू कुमारी आरबीएस नवगछिया टीम के सलमान हिंदी, संजय कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सुशीला कुमारी, कदवा सरपंच सीराज आदि लोग मौजूद थे।