डीआरएम पुरस्कार से सोनपुर में सम्मानित होंगे मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत 67वां सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार के लिए टिकट चेकिंग में एक मात्र खगड़िया टिकट चेकिंग एस्क्वायर्ड के मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार का चयन किया गया है। इन्हें सोनपुर मंडल में समारोहपूर्वक आगामी 18 मई को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा पिछले साल बिना टिकट व अनियमित टिकट चेकिंग में करीब पौने तीन करोड़ की जुर्माना राशि वसूल की गयी है। जिस पर यह पुरस्कार उन्हें मिल रहा है। इससे पहले इसी टीम के चल टिकट निरीक्षक को महाप्रबंधक पुरस्कार मिल चुका है। बताया जाता है कि मंडल के सीनियर डीसीएम ने विश्वजीत कुमार के नाम की अनुशंसा डीआरएम से की थी। पुरस्कार के लिए विश्वजीत कुमार के चयन होने पर दर्जनों रेल अधिकारियों और कर्मियों द्वारा उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।