अभाविप नवगछिया ने नगरह गांव में किया संगठन विस्तार
नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नवगछिया इकाई द्वारा संगठन को विस्तार करते हुए नगरह गांव में विस्तार केंद्र की घोषणा की गई है। नगरह विस्तार केंद्र के संयोजक कृष्णा झा, सह संयोजक आशिक कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आशीष ठाकुर, राघव सिंह, राजन कुमार, विशाल कुमार, शिवम मिश्रा, मानस कुमार, विशाल कुमार देव, विक्रम कुमार, सिदांत कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित झा, शिवम सिंह को बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा नवगछिया इकाई के नगर मंत्री विश्वास वैभव ने की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच निर्णय लिया गया था कि विद्यार्थी परिषद् के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर नवगछिया इकाई में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसी निर्णय को लेकर नगरह पंचायत को विस्तार केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद् विद्यार्थियों का संगठन है और यह छात्र आंदोलन के साथ साथ समाज में विद्यार्थियों के बीच अलग-अलग माध्यम से काम करता है। विद्यार्थी परिषद् देश के विभिन्न महत्वपूर्ण फैसले और निर्णय में अग्रिम भूमिका निभाता है। यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और यह केवल एक मात्र छात्र संगठन है जहां अविभावक के रूप में शिक्षक कार्यकर्ता भी होते है।हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद जी है। वहीं राहुल शर्मा ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए छात्र को इस संगठन से जुड़ने के लिए आग्रह किया, साथ ही साथ नई कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी। नई कार्यकारिणी को बधाई देने वाले में शिवम कुमार, कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, विश्वजीत चौधरी, विक्की मिश्रा, ऋतु राज, मनीष कुमार इत्यादि उपस्थित थे।