ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन उत्सव

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन उत्सव
नव-बिहार समाचार, कहलगांव। कहलगांव बाल विकास परियोजना के सभी आंगनवाड़ी कोद्रो पर गुरुवार को अन्नप्राशन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छह माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर ऊपरी आहार देने की उत्सवी माहौल में शुरुआत की गई तथा बच्चे के अभिभावक को उपरी आहार देने की आवश्यकता के लाभ के बारे में बताया गया।
इस दौरान श्यामपुर पंचायत के कलजीगंज हरिजन टोला आंगनबाड़ी केन्द्र के केन्द्र संख्या 199 पर कहलगांव विधायक प्रतिनिधि पवन चौधरी व उनके निजी सचिव विकास कुमार तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी के द्वारा बालिका रिमझिम कुमारी (माता- रेखा देवी, पिता प्रवण रविदास) तथा बालिका अचल कुमारी (माता कविता देवी, पिता-सरुण मंडल) का अन्नप्राशन खीर खिला कर कराया गया। मौके पर कहलगांव विधायक पवन यादव के तरफ से उनके प्रतिनिधि के द्वारा बच्चो के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा हाव-भाव के साथ बालगीत भी प्रस्तुत किया गया। उक्त केन्द्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षिका निवेदिता भारती, ललिता रानी प्रखण्ड परियोजना सहायक राजेश कुमार, सेविका रेखा कुमारी, स्वाती कुमारी, उषा कुमारी तथा सहायिका कंचन देवी उपस्थित रही।