ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो खेल का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो खेल का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो खेल के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हाई स्कूल लत्तीपाकर धरहरा के मैदान मे हुआ। यह जानकारी ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश कुमार चौरसिया ने देते हुए बताया कि यह शिविर ताइक्वांडो कोच मोनी कुमारी एवं संजय कुमार के देखरेख में हो रहा था। जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद एवं स्कूल की प्रचार्या कुमारी विजया सिन्हा ने प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में बच्चों को ताइक्वांडो खेल, आत्मरक्षा के तरीके, योग एवं फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग भी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा, मुकेश कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।