महिला जागृति द्वारा राहगीरों को पिलाया गया सत्तू और जल
राजेश कानोडिया, नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच की स्थानीय महिला जागृति शाखा द्वारा मंगलवार की दोपहर गर्मी को ध्यान में रखते हुए पुराने स्टेट बैंक के सामने बबिता वर्मा जी के घर के पास लगभग 25 किलो सत्तू घोल कर आते जाते राहगीरों के बीच वितरण किया गया। साथ ही नर सेवा नारायण सेवा को ध्यान में रखते हुए जल सेवा की भी व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सपना शर्मा, शाखा सचिव चित्रा टिबरेवाल, कंचन खेमका, बीना सराफ, बबिता वर्मा, रितु चिरानिया एवं सोना शर्मा तथा समाज सेवी निर्मला वर्मा का भी पुरा सहयोग रहा।
नवगछिया जागृति शाखा अध्यक्ष सपना शर्मा ने बताया कि हमारी शाखा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे।