ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दस मिनट की हल्की बारिश में स्टेशन के बाहर रास्ते में हुआ भारी जलजमाव

दस मिनट की हल्की बारिश में स्टेशन के बाहर रास्ते में हुआ भारी जलजमाव
राजेश कानोडिया, नवगछिया। मानसून आने से पहले ही मंगलवार की शाम हुई दस मिनट की हल्की बारिश में नवगछिया स्टेशन के बाहर स्टेशन रोड में भारी जलजमाव हो गया। जिससे रेल यात्रियों सहित आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस परेशानी का कारण स्टेशन के समीप स्टेशन रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण कर नालों को बंद कर दिया गया है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाने से ही जलजमाव की समस्या पैदा हो रही है। अगर इसका समाधान समय रहते नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह परेशानी लगातार महीनों बरकरार रह सकती है।