प्रवीण भगत और दीपक भगत बने डीआरयूसीसी के सदस्य
राजेश कानोडिया, नवगछिया। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी प्रवीण कुमार भगत एवं पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह समाजसेवी दीपक कुमार भगत को रेल मंत्रालय ने डीआरयूसीसी का सदस्य मनोनीत किया है। 25 मई को डीआरयूसीसी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में ये दोनों सदस्य भी शामिल होंगे। इस बारे में जोनल मुख्यालय के अधिकारियों ने उन्हें पत्र भी भेजा है। प्रवीण कुमार भगत ने बताया कि अब वे नवगछिया तथा नवगछिया के आसपास के स्टेशनों से जुड़ी रेल की सभी समस्याओं को जीएम साहब के सामने उठाएंगे और समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश करेंगे।प्रवीण कुमार भगत एवं दीपक कुमार भगत के डीआरयूसीसी मेंबर बनने पर नवगछिया की जिला परिषद नंदनी सरकार, खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जयसवाल, कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, भाजपा नेता नरेश शाह, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मनीष सिंह, लायंस क्लब के सचिव सुभाष चंद्र वर्मा और शिक्षाविद रामकुमार साहू सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।