ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डीआरएम ने सोनपुर में किया मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार को सम्मानित

डीआरएम ने सोनपुर में किया मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार को सम्मानित
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत 67वां सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार के लिए टिकट चेकिंग में एक मात्र खगड़िया टिकट चेकिंग एस्क्वायर्ड के मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार को सोनपुर मंडल में डीआरएम नीलमणि ने समारोहपूर्वक 18 मई को पुरस्कृत किया। मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा पिछले साल बिना टिकट व अनियमित टिकट चेकिंग में करीब पौने तीन करोड़ की जुर्माना राशि वसूल की गयी। इस उपलब्धि पर मेडल और प्रशस्ति पत्र का पुरस्कार उन्हें मिला। इससे पहले इसी टीम के चल टिकट निरीक्षक को महाप्रबंधक पुरस्कार मिल चुका है। जानकारी के अनुसार मंडल के सीनियर डीसीएम ने विश्वजीत कुमार के नाम की अनुशंसा डीआरएम से की थी। डीआरएम पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर विश्वजीत कुमार को दर्जनों रेल अधिकारियों और कर्मियों द्वारा बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।