महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी जयंती पर नवगछिया में निकाली गई शोभायात्रा
नवगछिया। संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी जयंती रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष पर सद्गुरु महर्षि मेंही की शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में सत्संग प्रेमी शामिल हुए। यह शोभायात्रा संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया से ढोल नगारा गाजे-बाजे के साथ निकलकर भवानीपुर, मकनपुर, एनएच 31 होते हुए गौशाला रोड, स्टेशन रोड, महाराज जी चौक, गरीबदास ठाकुरबारी रोड, कुम्हार पट्टी होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा में सत्संग प्रेमियों द्वारा जगह जगह सत्संग प्रेमियों के लिए शरबत और शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की गई। तत्पश्चात सत्संग ध्यान अभ्यास एवं महा भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई सत्संग प्रेमी सक्रिय देखे गए।