ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रथम पुण्य तिथि पर पार्वती वाटिका में विश्व शांति हेतु लगाया गया श्वेत पुष्प का पौधा

प्रथम पुण्य तिथि पर पार्वती वाटिका में विश्व शांति हेतु लगाया गया श्वेत पुष्प का पौधा
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सुबह सबेरे 7 बजे बाल-भारती विद्यालय (गौशाला रोड) से सटे पार्वती वाटिका में एक शोक सभा सह श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जहां सर्वप्रथम विश्व शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना पाठ अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक मिनट का मौन भी रखा गया। इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद भी दिलाया। 

मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सह जीबी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.इसराफिल साहब ने कहा कि उनमें प्रतिभाओं का भंडार था। हर कार्य करने की क्षमता व विवेक उनके अंदर था। उनको भूल पाना काफी मुश्किल है। बाल भारती के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा ने कहा कि उनका जाना समाज के लिए दुःखद तो है ही, हमारे स्कूल परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वो बाल भारती के संयुक्त सचिव थे। उनके दिलों दिमांग में कई आइडियाज स्कूल के उत्थान हेतु चलते रहते थे। जिनको उन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ शेयर भी किया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की पुण्य तिथि पर हम उन्हें याद करते हुए उनके सपनों को साकार करने का पूरा प्रयास करेंगे।अध्यक्ष लायन कमलेश अग्रवाल ने बताया की क्लब ने पुण्य आत्मा की शांति हेतु लगातार पूरे बर्ष जो भी कार्य आयोजित किये वे सभी कार्य दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में आयोजित किये गए। वहीं विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने उनके द्वारा किये कार्य की काफी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वे कोई भी कार्य पूरे प्लांनिग के साथ करते थे। जिससे वह कार्य सुंदर, सुसज्जित ओर सार्थक होता था। उनमें हर प्रकार की प्रतिभा का समावेश था। उनका शानदार व्यक्तित्व भुलाए नही भूलता।

इस श्रद्धांजलि समारोह में प्रो.विजय कुमार, डॉ अरुण रॉय, अशोक कुमार गोपालका, नरेश केडिया, भगवती पंसारी, बिनोद चिरानियाँ, पत्रकार राजेश कानोडिया, डीपी सर, विकास सर, संटू केडिया, अनुराग पंसारी, रमेश चिरानियाँ (मंटू), कैलाश साह सहित क्लब और समाज के कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत शिव कुमार पंसारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के अंत में 
प्रो.इसराफिल साहब के कर कमलों द्वारा दिवंगत शिव कुमार पंसारी की याद में विश्व शांति हेतु पार्वती वाटिका में ही एक सफेद अड़हुल का पौधा लगाया गया।