धोखाधड़ी और गबन के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कहलगांव पुलिस ने गबन और धोखाधड़ी के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि सनोखर बाजार तथा हाल में पूरब टोला निवासी संजय कुमार को एक पुराने मामले में गबन एवं धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ओगरी मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार जमीन की खरीद बिक्री में धोखाधड़ी और गबन के आरोपी हैं।