पुलिस ने कार से बरामद की 288 बोतल विदेशी शराब, कार चालक हुआ फरार
कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक इंडिगो कार को रोक कर जांच के दौरान कार से लगभग 288 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है। एनटीपीसी थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के एनटीपीसी ऐश डाईक गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रूकने का इशारा किया गया। जिसमें कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उक्त कार जब्त कर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।