शराब कारोबारी के ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी कर दो शराब भट्ठी किया ध्वस्त, महिला को किया गिरफ्तार
बिहार के भागलपुर जिले में शराब के निर्माण और सेवन पर लगाम लगाने को लेकर जहां पुलिस लगातार सक्रियता से छापेमारी कर रही है। वहीं शराब निर्माण करने वाले और इसका सेवन करने वाले अब भी सक्रिय हैं। इसका ताजा उदाहरण है गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए शराब बनाने वाली दो भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। साथ ही एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में एक महिला अपने घर में देशी शराब बना रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खैरपुर गांव पहुंची। जहां गांव की नाकेबंदी कर शराब कारोबारी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी। जिसके दौरान पुलिस ने रेणु देवी के घर में शराब भट्ठी पकड़ी। जिसे ध्वस्त करते हुए रैणु को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस ने रेणु के घर से 20 लीटर देशी शराब, गैस सिलेंडर, टेबलेट, केमिकल समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किया है। इसके बाद गिरफ्तार महिला के ही निशानदेही पर उसके पड़ोस के ही हुलो पासवान के भी घर में छापामारी कर शराब भट्टी पकड़ी। जिसे ध्वस्त करते हुए दो लीटर देशी शराब, सिलेंडर, टेबलेट, केमिकल, हंडी समेत शराब बनाने का अन्य उपकरण बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही भट्टी संचालक हुलो भागने में सफल रहा। गिरफ्तार महिला का पति दूसरों राज्यों में रहकर मजदूरी करता है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु दारोगा मो. एजाज रिजवी, राहुल कुमार समेत से ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल शामिल थे।