ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अमन कुमार आनंद बने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष

अमन कुमार आनंद बने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संगठन विस्तार करते हुए शुक्रवार को 14 विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि पहली बार नवगछिया संगठन के छात्र को विश्वविद्यालय की कमान सौंपी गई है. नवगछिया छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद को संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण को देखते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का छात्र जदयू का  अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अमन कुमार आनंद ने जिलाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है. मौके पर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, जिला महासचिव मुन्ना भगत, भवेश यादव, पुष्पक सिंह, शिवशंकर चौधरी, नवीन कुमार निश्चल, प्रिंस पटेल, आशीष मंडल, नीतीश कुमार निराला, मुरारी मंडल, ललन महतो, साकेत बिहारी, अनिल पटेल, मनोज लाल, हिमांशु भगत, शाहिद राजा, त्रिपुरारी कुमार भारती, दिवयांशु भारद्वाज, विक्रम कुमार, विष्णु कुमार, मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार, अमल कुमार व अन्य ने बधाई दी है।