ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आयकर अधिकारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

आयकर अधिकारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर 
विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयकर विभाग भागलपुर के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद का बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड के प्रशाल में आयोजन किया। जिसमें आयकर विभाग के आयकर अधिकारी प्रसून कुमार, रंजन कुमार, रवी शंकर, पवन कुमार सिंह, ओ पी मधुकर, नित्यानंद शर्मा, प्रकाश कुमार एवं निखिल कुमार ने छात्र छात्राओं को आयकर से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी। 
कार्यक्रम का शुभारंभ बालभारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ के स्वागत भाषण से हुआ। मौके पर छात्रा बिष्टि कुमारी ने शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दोनों विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, मुरारी लाल पंसारी प्रशासक डी पी सिंह एवं छात्र छात्राओं ने अधिकारियों को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के काफी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र छात्राओं ने आयकर विभाग के अधिकारियों से आयकर से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछे जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आयकर से संबंधित जानकारी देनी थी। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।