भारतीय नववर्ष पर आरएसएस ने नवगछिया नगर में किया पथसंचलन
नवगछिया। भारतीय नववर्ष के मौके पर शुक्रवार को आरएसएस द्वारा नवगछिया नगर में पथसंचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले संघ के सभी स्वयंसेवक गणवेश में स्थानीय जीबी कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। जहां से सभी कतारबद्ध होकर मिलटोला, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, हड़िया पट्टी, महाराज जी चौक, पोस्टऑफिस रोड, गौशाला रोड, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफिस रोड, गजाधर भगत रोड, गांधी चौक, मालगोदाम चौक के रास्ते पथसंचलन करते हुए स्टेशन रोड होते हुए वापस जीबी कॉलेज परिसर पहुंचे। जहां प्रान्त प्रचारक रविशंकर जी का बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।
इस पथसंचलन कार्यक्रम का नेतृत्व नवगछिया जिला सह संघ चालक विनोद केजरीवाल ने किया। जिसमें नवगछिया जिला कार्यवाह मुकुल जी नगर कार्यवाह देव जी वीरेंद्र जी जिला व्यवस्था प्रमुख गौरव जी सहित लगभग नब्बे लोग शामिल थे।