हिन्दी नववर्ष पर गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में हवन के साथ शुरु हुआ नया शिक्षण सत्रारंभ
नवगछिया। स्थानीय गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्र कॉलोनी में हिन्दी नववर्ष के उपलक्ष्य में नये शिक्षण सत्र 2022-23 का विधिवत हवन पूजनोत्सव कर सत्रारंभ किया गया । इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रधानाचार्य लाल बाबू राय, आचार्या सुधा कुमारी, शिवशंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, स्मृति कुमारी, प्रिया दुसरी, अंकित कुमार के साथ 200 भैया-बहने उपस्थित रहे। जहां नए सत्रारंभ का उत्साह सभी भैया बहन (छात्रों) एवं आचार्यो में दिखा। साथ ही प्रधानाचार्य श्री लालबाबु राय ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

