ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, रामनवमी और रमजान शांति से मनाने की अपील

कहलगांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक,  रामनवमी और रमजान शांति से मनाने की अपील
 रामनवमी और रमजान को लेकर कहलगांव थानाप्रभारी द्वारा थाना परिसर में ही शांति समिति की बैठक की गयी। जिसमें पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर सभी पूजा समिति के सदस्यों को किसी भी सूरत में जुलूस के लिये लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्यों को डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने समिति को अध्यक्ष एवं सचिवों को सदस्यों की सूची एवं उनका मोबाइल नंबर अंकित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सभी पूजा समिति के सदस्य एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का सभी ने निर्णय लिया।